तारिक़ खान
प्रयागराज, तारीख़ 10 जून 2022
पुलिस की अपील…जनहित में जारी
भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करके, भड़काऊ वीडियो बयान जारी करके, साज़िश रच कर, माहौल ख़राब या ख़राब करने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में क़तई बख़्शा नहीं जाएगा
मौकापरस्तों के मकड़ जाल से बचें
कुछ मुट्ठी भर मौक़ापरस्त लोगों के द्वारा, अमन ओ अमान ख़राब कर अपने स्वार्थ की रोटियाँ सेंकने वाले लोगों के द्वारा सोशल मीडिया (ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, ट्विटर आदि) का सहारा लेकर तमाम तरह की अफ़वाहें फैलाने की कोशिशें मुसलसल जारी हैं, जिस पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
हर छोटी-बड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को 72 लोगों की तेज़ तर्रार टीम द्वारा ऑन रिकॉर्ड लिया जा रहा है ताकि समय आने पर उसे सबूत की तरह इस्तेमाल किया जा सके।
46 लोगों के पीछे 161 लोगों की टीम
समूचे प्रयागराज ज़िले में साज़िश रचने वाले शरारती तत्वों और अराजकता फैलाने की कुचेष्टा कर सकने वाले कुल मिलाकर अब तक 46 लोगों की फ़ेहरिस्त बनाई गई है और उनके पीछे उनकी कड़ी निगरानी के लिए 161 लोगों को मुस्तैद कर दिया गया है ताकि किसी भी गड़बड़ी की पुख़्ता सूचना मिलने पर उन्हें मुकम्मल सबूतों समेत सलाख़ों के पीछे रवाना किया जा सके।
ज़िले के बासिन्दों से पुरज़ोर अपील की जाती है कि बराए मेहरबानी किसी भी अफ़वाह पर ध्यान ना दें; अलबत्ता, हर अफ़वाह की इत्तला पुलिस के मोबाइल नम्बरों (9454402863, 9454400248, 8941001786) पर दें ताक़ि फ़ौरन मुकम्मल और कड़ा ऐक्शन लिया जा सके।
एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने कहा है कि “किसी भी दोषी को क़तई बख़्शा नहीं जाएगा आपको बाख़बर करना है कि आप में से किसी को भी क़ानून अपने हाथ में लेने की क़तई ज़रूरत नहीं है, इसमें आपका नुक़सान ही होगा। यक़ीन रखिए आपकी इत्तिला पर फ़ौरन पुलिस प्रशासन चुस्ती और मुस्तैदी से अपना काम करेगी। हम वायदा करते हैं कि पुलिस की हर कार्यवाही बिना किसी भेदभाव के अमल में लाई जाएगी। किसी भी दोषी को किसी भी सूरत में क़तई बख़्शा नहीं जाएगा।बिना कोई भेदभाव किए, आपकी अपनी पुलिस आपकी सेवा, आपकी सुरक्षा और समूचे ज़िले में अमन ओ अमान क़ायम रखने के वास्ते मुकम्मल मुस्तैदी के साथ कमर कस कर हमेशा तैयार है।”
अफवाहों से सावधान होकर शहर में 10,000 अर्धसैनिक बल पीएसी व पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से आम जनता की सुरक्षा हेतु पूरे शहर में भ्रमण सील हैं। इसी के मद्देनज़र अटाला के इस्लामिया कालेज चौराहे पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। जिन्हें थोड़े-थोड़े अंतराल पर एसएसपी अजय कुमार स्वयं निर्देश दे रहे हैं उनके साथ जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह व एसपी क्राइम सीओ क्षेत्रीय पुलिस के अलावा अन्य थाने के इंस्पेक्टर व थाना इंचार्ज मौजूद हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…