अजीत शर्मा/करन कुमार
वाराणसी। भोले बाबा की नगरी काशी में बने बाबा विश्वनाथ के धाम क्षेत्र को कार्बन एवं धुल कणों से मुक्त कराने हेतु मंदिर प्रशासन ने पहल शुरू कर दिया है। बाबा विश्वनाथ का धाम प्रदेश का एक पहला ऐसा मंदिर होगा जो पूरी तरह से कार्बन फ्री जोन होगा। काशीपुराधिपति के धाम में श्रद्धालुओं को आनंदकानन की हवा का आभास होगा। इसके लिए सीएसआर फंड के तहत श्री काशी विश्वनाथ धाम में एयर प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं। बाबा के नव्य, भव्य और दिव्य धाम में आने वाले हर श्रद्धालु को साफ-सुधरी और कार्बन से मुक्त हवा मिलेगी। सीएसआर फंड के तहत धाम क्षेत्र में 12 जगहों पर एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। प्यूरीफायर लगाने के लिए सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब प्यूरीफायर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
श्री काशी विश्वनाथ धाम सीएसआर फंड से सफाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा। सीएसआर फंड से अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र के भवनों में भी सीएसआर फंड के तहत फर्नीचर भी मंगाए जा रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम में हेपा (हाई इफीशिएंसी पार्टिकुलेट एयर) तकनीक पर आधारित एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। इस तकनीक का इस्तेमाल काफी वर्षों से हवा को साफ करने के लिए किया जा रहा है। हेपा फिल्टर 0.3 माइक्रोन से बड़े 99.97 से अधिक कणों को कैद करने में सक्षम हैं। मोल्ड और बैक्टीरिया को पकड़ पाने की वजह से यह फिल्टर अधिक स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं।
काशी विश्वनाथ धाम को पूरी तरह से कार्बन मुक्त करने के लिए सीएसआर फंड के तहत श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में 12 स्थानों पर एयर प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं। सर्वे के बाद प्यूरीफायर लगाने का काम शुरू हो गया है। – दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
बताते चले कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालु से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। प्रयागराज के रहने वाले श्रद्धालु शुभ जायसवाल ने पर्यवेक्षक के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। शुभ सप्ताह भर पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अपनी मन्नत पूरी होने के बाद दर्शन के लिए आए थे। बाबा का हौदा दूध से भरवाने के लिए शुल्क जमा करके रसीद लेकर जब वह पहुंचे तो पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग ने दुर्व्यवहार किया। श्रद्धालु शुभ जायसवाल ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…