शाहीन बनारसी/ईदुल अमीन
वाराणसी: कल से सोशल मीडिया पर चल रही एक फर्जी पोस्ट ने शहर में अफवाहों का बाज़ार गर्म करना चाहा था। पोस्ट जमियत-उल-ओलमा-ए-हिन्द के जानिब से होने की बात कहकर भारत बंद का एलान किया जा रहा था। हमने इस सम्बन्ध में जमियत से जिम्मेदारो से जब दरियाफ्त किया तो जानकारी हासिल हुई कि ऐसा कोई भी एलान जमियत के जानिब से नही किया गया है और यह मात्र एक अफवाह फैला कर शहर के अमन को बिगाड़ने की कोशिश मात्र है। हमने इस सम्बन्ध में खबर का प्रकाशन भी किया।
“एडवाईजरी” में कहा गया है कि अमन-ओ-सुकून के दुश्मन जमियत का नाम इस्तेमाल करके ऐसी अफवाह फैलाई है। हो सकता है कि ऐसे ही किसी और संगठन का नाम लेकर अफवाह फैलाई जाए। इन अफवाहों से होशियार रहने की मसाजिद कमेटी ने लोगो को सलाह दिया है और कहा है कि किसी भी परिस्थिति में अमन-ओ-सुकून न बिगड़ने दे। किसी मसले पर ज़िम्मेदारो से राबता कायम कर हकीकत को जाने।
अंजुमन मसाजिद इन्तेजामियां कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन के हस्ताक्षर से जारी इस “एडवाईजारी” में मुस्लिम समुदाय से अपील किया गया है कि शहर सामान्य स्थिति में आ रहा है इसको सामान्य होने दे। आपसी सौहार्द बनाये रखे और अफवाहों पर ध्यान न दे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…