तारिक़ खान
प्रयागराज। प्रयागराज जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा गुरूवार को संगम सभागार में आपसी भाई-चारा एवं प्रेम सौहार्द को बनाये रखने के लिए विभिन्न धर्मों के धर्म गुरूओं के साथ बैठक की गयी। बैठक में उपस्थित सभी धर्मों के धर्म गुरूओं से आपसी भाई-चारा एवं प्रेम सौहार्द को बनाये रखने के सम्बंध में उनके सुझाव भी मांगे गये, जिसके क्रम में उपस्थित धर्म गुरूओं के द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। बैठक में सभी धर्म गुरूओं के द्वारा आपसी भाई-चारा एवं प्रेम सौहार्द को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। सभी ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से कायम रही है और आगे भी कायम रहेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि कोई भी नियम कानून के विरूद्ध कार्य करेगा, तो उसके विरूद्ध कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखना हम सब का दायित्व है। उन्होंने उपस्थित धर्मों के धर्मगुरूओं से आपसी भाईचारा एवं प्रेम सौहार्द को बनाये रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार, एस0पी0 सिटी दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं विभिन्न धर्मों के धर्म गुरू उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…