शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दोहन अपने अधिनस्थो को लाख कोशिश करे कि वह नियमानुसार कार्यवाही करे। मगर उनके अधिनस्थो की कार्यशैली अक्सर सवालो के घेरे में रहती है। इसी का एक और उदहारण देखने को मिला है वाराणसी के आदमपुर ज़ोन स्थित कोयला बाज़ार ठीक चौराहे पर होता निर्माण। जहा कहने को तो नोटिस तामील करवा दिया गया है और सख्त हिदायत भी दे दिया गया है। मगर तस्वीर गवाह है कि काम जारी है।
मगर सूत्र बताते है कि नोटिस मिलने के बाद भवन स्वामी मुंबई निवासी के साथ “जुगाड़” का “बड़ा जुगाड़” लगा और फिर “जुगाड़ के जुगाड़” ने ऐसा “जुगाड़” कर डाला कि सभी अन्य “जुगाड़ फेल” हो गए। आप समझ तो गए होंगे कि जुगाड़ का जुगाड़ क्या होता है। फिर क्या तय सैटरडे नाईट और सन्डे की छुट्टी का जुगाड़ तो बड़ा जुगाड़ होता है। इस “जुगाड़” वालो के “जुगाड़” ने “कार्य प्रगति पर है” कर डाला।
अब आप समझ सकते है कि “नोटिस” का मतलब मुंबई निवासी सज्जन के लिए महज़ एक कागज़ ही तो होता होगा तभी तो काम प्रगति पर है। अब शायद स्थानीय जेई और प्राधिकरण के जोनल साहब अपने कार्यो की फेहरिश्त में ये काम चढ़ा चुके होंगे कि ये अवैध निर्माण मैंने रुकवा दिया। नोटिस दे दिया। मगर हकीकत ज़मीन पर दिखाई दे रही है। सच बात है कि हर एक ट्रांसफर के बाद यही होता है “चार दिन चर्चा उठेगी सब कुछ नियमानुसार काम करेगे और करवायेगे। पांचवे दिन भूल के फिर उसी ढर्रे पर लग जायेगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…