मो0 कुमैल/चाँद खान
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। घटना मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र का है जहाँ बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर घायल हुए दो मासूम भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर है। दोनों का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर मंगलवार की शाम हुआ था।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया था। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। चारों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां पर इलाज के दौरान बुधवार शाम 5:00 बजे अंशु की मौत हो गई। उसके बाद गुरुवार की सुबह 4:00 बजे माहिर ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे में घायल माता-पिता की हालत गंभीर है। दोनों सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मां की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सैफई थाना पुलिस ने दोनों ही भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…