अनिल कुमार
पटना: लालू यादव को पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताते चले की लालू यादव की हालत नाज़ुक हो गई है और उनके बॉडी में मूवमेंट होना भी बंद हो गया है। उनकी तबियत बेहद बिगड़ने की वजह से उन्हें देर रात पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने बताया कि “उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। उसके बाद इलाज शुरू होगा। फिलहाल बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है।“
तेजस्वी ने बताया कि डॉक्टर से उन्हें सिंगापुर ले जाने की बात की जाएगी। उनके लिवर/किडनी ट्रांसप्लांट की बात चल रही है। उनका क्रिएटिनिन 4 के लगभग था, जो बढ़कर 6 ले ऊपर हो गया। चेस्ट में भी तकलीफ थी। दो-तीन दिन फीवर भी रहा। दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से बेचैनी हुई थी। लालू प्रसाद यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया (रक्त से संबंधित बीमारी), ब्रेन से संबंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत, POST AVR (हृदय से संबंधित) जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…