तारिक़ आज़मी (इनपुट साभार: दैनिक भाष्कर)
वाराणसी: आपने गली नुक्कड़ की “ले ढिशुम ढिशुम, दे ढिशुम-ढिशुम” देखा होगा। मगर हिंसक होते समाज में अब महिलाओं के द्वारा भी सार्वजनिक “ले ढिशुम-दे ढिशुम” जैसे कार्यक्रम अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते दिखाई दे जाते है। ऐसा ही एक वीडियो वाराणसी के खिडकिया घाट का सामने आया है, जहा अपने दोस्तों के साथ घुमने आये एक युवती और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच जमकर “पटकी-पटका” “ले तेरी दे तेरी” और “ढिशुम ढिशुम” हुई।
घटना के सम्बन्ध में मिल रही जानकारी के अनुसार खिडकिया घाट (नमो घाट) पर हो रहे सजावट के काम के कारण लोगों को आने से मना किया जा रहा था। इसी दरमियान एक युवती घाट पर घुमने आई। किसी बात को लेकर युवती और वहां मौजूद महिला सिक्योरिटी गार्ड में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ी कि देखते देखते ही मारपीट में तब्दील हो गई। इस दरमियान महिला सुरक्षा कर्मी ने युवती का कालर पकड़ा, तो युवती ने महिला सुरक्षा कर्मी का। फिर महिला सुरक्षा कर्मी ने “यु घुमा कर धोबिया पछाड़ मारा” कि युवती ज़मीन पर “चित” हो गई। मगर युवती भी “ज़बरदस्त जुझारु” रही। ज़मीन पर गिरने के बाद भी “ले ढिशुम-ढिशुम, दे ढिशुम-ढिशुम” करती रही। इस दरमियान युवती के द्वारा “थप्पड़ो” का भी प्रयोग किया गया और “तेरी माँ का-तेरी बहन का” यानि माँ बहन भी शाब्दिक रूप से बीच में आई। इस “ढिशुम-ढिशुम” का मौके पर खड़े किसी दर्शक रुपी सज्जन ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज नमो घाट के पुनर्विकास कार्य के फेज-1 का उद्घाटन करना था। हालांकि बुधवार की शाम पीएमओ से कहा गया कि जब घाट का पुनर्विकास कार्य पूरी तरह से कम्प्लीट हो जाएगा तभी उसका लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। इसलिए नमो घाट को लोकार्पण की सूची से बाहर कर दिया गया। इससे पहले बुधवार की शाम प्रधानमंत्री के लोकार्पण के मद्देनजर घाट पर सजावट का काम चल रहा था। इसलिए घाट पर आने वाले लोगों को रोका जा रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…