ए0 जावेद
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरूवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर आ रहे है। बताते चले की करीब चार माह बाद वह वाराणसी दौरे पर आ रहे है। पीएम मोदी काशी को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी करीब सवा चार घंटे वाराणसी रहेंगे। दोपहर करीब दो बजे पीएम वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। एसपीजी, एनएसजी के कमांडो के अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पुलिस-पीएसी और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 10 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे।
एयरपोर्ट से शहर तक आवाजाही वाले रूट के किनारे रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को टच एंड गो और एसपीजी ने डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया। इसके पूर्व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने एयरपोर्ट, अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज, रुद्राक्ष में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। वहीं, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस लाइन में अभेद्य सुरक्षा के बाबत पुलिस अधिकारियों सहित फोर्स को ब्रीफ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और यहां से भी फिर प्रस्तावित कार्यक्रमों में सड़क मार्ग से जाएंगे। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड ने गहनता से जांच पड़ताल की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…