Varanasi

अंदर से बंद फ्लैट में मिला महिला का शव, हृदयघात से मृत्यु होने की संभावना

शाहीन बनारसी

वाराणसी: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से पुलिस को बुज़ुर्ग का शव बरामद हुआ है। फ्लैट में पड़े शव से बदबू आ रही थी। क्षेत्रीय लोगो ने जब इसकी सुचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस जब फ्लैट के अन्दर गई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग की लाश बाथरूम में पड़ी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार जैतपुरा थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में बुज़ुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा। तलाशी के दौरान बाथरूम में बुज़ुर्ग महिला का शव मिला। बुज़ुर्ग महिला का नाम अपर्णा बनर्जी(85) है। महिला का शव 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ह्रदयाघात से मौत की आशंका है।

बताते चले कि अपर्णा बनर्जी फ्लैट में अकेले रहती थीं। उनके आगे-पीछे कोई नहीं है और मिल रही जानकारी के अनुसार अपना फ्लैट भी वह किसी संस्था को दान कर चुकी हैं। शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। जैतपुरा  पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts