अंदर से बंद फ्लैट में मिला महिला का शव, हृदयघात से मृत्यु होने की संभावना

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान से पुलिस को बुज़ुर्ग का शव बरामद हुआ है। फ्लैट में पड़े शव से बदबू आ रही थी। क्षेत्रीय लोगो ने जब इसकी सुचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस जब फ्लैट के अन्दर गई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग की लाश बाथरूम में पड़ी है।

बताते चले कि अपर्णा बनर्जी फ्लैट में अकेले रहती थीं। उनके आगे-पीछे कोई नहीं है और मिल रही जानकारी के अनुसार अपना फ्लैट भी वह किसी संस्था को दान कर चुकी हैं। शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। जैतपुरा पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।











