शहनवाज़ अहमद
गाजीपुरा: गाजीपुर में उफनाई गंगा में सवारी भरकर ले जा रही एक नाव डूब जाने से दो लोगो की मौत हो गई है जबकि 5 लोग लापता है। ग्रामीणों ने कुल 19 लोगो को अपनी जान पर खेल कर बचा लिया है। वही नाविक की हालत भी गम्भीर बताया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मचा है। सूचना के बाद डीएम एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हादसे में जो लोग तैर के बाहर आये और जिनको ग्रामीणों ने बचाया उनमे एक नाविक भी शामिल है। इलाज हेतु भर्ती लोगो में 4 की हालत गंभीर है। घटना के समय मची चीख पुकार सुनकर किनारे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने 19 सवार लोगों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला। सभी को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अठहठा गांव निवासी शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ (40) और नगीना पासवान (50) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नाविक राम सिंह का उपचार चल रहा है।
नाव पर सवार दयाशंकर की एक पुत्री, मृतक शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ की एक पुत्री और झटहां की एक पुत्री के अलावा अनिल पासवान का एक पुत्र और कमलेश का एक पुत्र लापता है। लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर जिलाधिकारी एम0 पी0 सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी0 बोत्रे, सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया तथा खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा आदि समाचार लिखे जाने तक मौजूद है। लापता लोगो की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…