ए0 जावेद/अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी के पडोसी जनपद चंदौली के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बिजुयावीर गांव में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहा एक रिटायर्ड रेल कर्मी की सोते समय उसके घर में ही गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और प्रकरण में शक की बिना पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। मृतक की दूसरी पत्नी की बेटियों ने अपने सौतेले भाई पर शक ज़ाहिर किया है कि संपत्ति की लालच में उसने हत्या किया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है साथ ही पूछताछ कर क्रम जारी रखे है।
बताया जाता है कि मृतक राधेश्याम का गांव में ही दो जगह 15 बिस्वा और 13 बिस्वा जमीन है। जो कि काफी कीमती है। इसी जमीन पर कुछ दलालों की गिद्ध दृष्टि बनी हुई थी। कुछ माह पूर्व बेटा अनिल पटेल उर्फ पप्पू ने 15 बिस्वा जमीन एक प्लॉटर को सट्टे के रूप में दे दिया था। चर्चाओं के अनुसार इस सम्पत्ति को बेचने के लिए पिता राधेश्याम पटेल पर जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था। जिस पर पिता जमीन बेचने इनकार कर रहे थे। परिजनों का शक है कि इसी से नाराज होकर बेटे अनिल ने मंगलवार की देर रात अपने कमरे में सोए राधेश्याम पटेल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है।
घटना की सुचना परिजनों को तब मिली जब रोजाना की तरह सुबह उनका पड़ोसी मित्र नंदू उनके घर गए। नंदू ने रोज़मर्रा की तरह सुबह उनके घर जाकर देखा तो राधेश्याम खून से लथपथ बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे। राधे श्याम को देखकर नंदू के होश उड़ गए और वह मौके पर चिल्लाने लगा। नंदू की आवाज़ सुनकर पड़ोस के अन्य लोग भी मौके पर आये और इस दरमियान किसी ने इसकी सुचना पुलिस को प्रदान किया। सूचना पाकर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने घटना बड़ी होने के कारण अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
सूचना मिलते ही मुग़लसराय क्षेत्राधिकारी अपने साथ मुगलसराय थाना प्रभारी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और प्रकरण में जांच शुरू कर दिया। इधर इस बात की सूचना विधायक रमेश जायसवाल को हुई तो वह भी तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुग़लसराय अनिल राय का कहना है कि उसके बेटे अनिल पटेल उर्फ पप्पू को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…