Varanasi

ट्रेन की चपेट में आने से कटा युवक का दोनों पैर

मो0 चाँद

वाराणसी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गये। युवक सेवापुरी/कपसेठी थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पटेल पुत्र सोभनाथ पटेल उम्र (20वर्ष) का निवासी बताया जा रहा है। युवक को गंभीर स्थिति में ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे रेलवे लाइन पार करते समय भदोही से वाराणसी जा रही पंजाब मेल के चपेट में आ जाने से युवक का दोनों पैर कट गए। युवक घंटों छटपटाता रहा मौके पर पहुंचे परिजन युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गए।

जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।  जहां इलाज चल रहा है लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। गेटमैन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts