तारिक़ आज़मी
वाराणसी: वाराणसी सिटी स्मार्ट सिटी बन चुकी है। अब स्मार्ट सिटी का सुपर स्मार्ट नगर निगम है तो फिर हर चीज़ और हर व्यवस्था भी हमारे यहाँ स्मार्ट होती है। कहा पुरानी कहावत पर आप पड़े है कि “जिसने भी छुआ वह स्वर्ण हुआ, लोग कहे मुझे मैं पारस हु, मेरा जन्म महाशमशान मगर मैं जिंदा शहर बनारस हु।” आप इसी में खोये थे और समय गुज़र गया। अब हमारा शहर बनारस स्मार्ट सिटी हो गया है और इसका नगर निगम वाराणसी सुपर से भी दो सीढ़ी ऊपर का स्मार्ट हो गया है।
देखा आपने वीडियो, अब तो आपको यकीन आया। समझते नही है आप तारिक आज़मी की मोरबतियाँ को आप हमेशा मज़ाक में ही ले लेते है। भाई कभी तो मेरे मज़ाक को भी सीरियस ले लिया करे। ये वीडियो आज रात लगभग 11 बजे के करीब का कमच्छा चौराहे का है। हमारा गुज़र हो रहा था तब तक बादलो की बारिश हेतु ड्यूटी शायद भेलूपुर थाना क्षेत्र में लग गई होगी। असल में अब बारिश शहर और जनपद में नहीं इस बार बारिश थाना क्षेत्रो के अनुसार बनारस में हो रही है। आज शुरुआत थोडा बहुत आदमपुर जैतपुरा थाना क्षेत्र से हुई। उसके बाद थोडा बहुत चेतगंज और चौक थाना क्षेत्र के निवासियों को भी बारिश ने राहत दिया। इसके बाद सिगरा और लक्सा तथा दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र को हल्की राहत देने के बाद रात लगभग 10:45 के करीब ज़बरदस्त राहत भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र के निवासियों को बादल दे रहा था।
हम ठहरे निरीह प्राणी। अपनी फटफटईया से चल पड़े थे लंका की तंदूरी चाय पीने की रास्ते में बारिश ने हमारा रास्ता रोक कर चेकिंग चालु कर दिया था। बिजली ने कड़क कर हड़का दिया कि खबरदार आगे जाओगे तो भीग जाओगे। तो हम ठहरे भोले भाले नागरिक दुबक लिए धीरे से कमच्छा चौराहे के पास ही। चौचक बारिश ने भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासियों को राहत दिया और फिर जब बारिश रुकी तो हम सोचे कि निकल लो वरना कही ये बारिश लक्सा थाना क्षेत्र में चेकिंग न लगा बैठे। तभी हमारी नज़र कमच्छा के इस मैजिकल सीवर पर पड़ी। ज़बरदस्त तरीके से उबल रहा था जैसे कोई फव्वारा निकल रहा हो। वेग इतना तेज़ की इसकी धुन पर सीवर का ढक्कन जो खुदही बड़ा भारी भरकम होता है उछल उछल कर डांस कर रहा था। आसपास खड़े लोग इस मनमोहक जल क्रीडा को देख रहे थे।
हम तो भाई सच बताये कि इतना मोहित हो गए कि इस जादुई सीवर का वीडियो आपको दिखाने के लिए अपना जूता भीगा बैठे है। देखिये आप कितना मनमोहक दृश्य है। बस सवाल नगर निगम के जलकल विभाग के जीएम् साहब से एक ही है कि अगर कही इस सीवर के चपेट में कोई इंसान आ जाता है तो शहर के किस छोर पर जाकर उसकी तलाश करना होगा? या फिर वही वह भी ऐसे ही डांस करता रहेगा। हमारे सवाल का जवाब तो शायद नगर निगम देगा नही क्योकि हमारा सवाल सही है ये हमको पता है। जब तक आप इस वीडियो को देख कर इस मैजिकल सीवर सिस्टम का आन्नद ले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…