मो0 कुमैल
नई दिल्ली: आजकल बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े किसी को गोली मार देना आम बात सी हो गयी है। ताजा मामला साउथ दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र ला करके राजू पार्क का है। जहां पर आज देर शाम करीब 7:30 बजे कार सवार 3 लोगो पर स्कूटी सवार 2 हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी, जिसमें एक शख्स जिसका नाम कपिल है कि मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल है और तीसरा जानकारी के अनुसार पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी मिलते ही PCR के साथ स्थानीय नेब सराय थाना क्षेत्र के SHO समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच मौके को कवरअप लोगो को शांत करने में जुट गई वही मौके पर पहुंची क्राइम टीम पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आज शाम गोलियों की आवाजों से उस समय थर्रा गया जब स्कूटी सवार लगभग 3 बदमाशों ने कार सवार 3 लोगो पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर डाली और मौके से तुरंत फरार हो गए। इलाके के लोगों के मुताबिक, लगभग 6 से 7 राउंड फायरिंग हुई थी। इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद मौके पर PCR समेत स्थानीय थाने के SHO अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल तक पहुंचते ही एक शख्स जिसका नाम कपिल है की मौत हो गई लेकिन उसका साथी अभी भी बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल है और उसका इलाज चल रहा है।
अचानक हुई फायरिंग के बाद से इलाके के लोगों में काफी दहशत है। क्योंकि पहले भी इन इलाकों में कई बार फायरिंग का मामला सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और फरार बदमाशों की तलाश में टीमें भी गठित कर दी गई हैं। मौके पर दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी ने आकर पूरे मामले का जायजा लिया और तत्काल कार्यवाही के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…