निसार शाहीन शाह
सोपोर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी संगठन के तीन ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), और 179 बीएन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षा बलों के साथ सोपोर पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम बोमई पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में बोमई चौक पर एक संयुक्त अभियान में ये गिरफ्तारियां की गईं।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ओजीडब्ल्यू हैं और बाहरी मजदूरों सहित सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले करने के लिए लगातार मौके की तलाश में थे। जिसके बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत बोमई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच अभी भी जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…