अनिल कुमार
बिहार: बिहार में एक बार फिर ज़हरीली शराब का कहर बरपा है। ज़हरीली शराब पीने से तीन की मौत हो गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। शराब पीने वाले दो अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हैं जिनका इलाज नीजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना राघोपुर के वीरपुर गांव की है। मृतकों में एक का अंतिम संस्कार परिवार वालों ने कर दिया जबकि दो शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सबसे पहले जंगली महतो 35 साल, की मौत हुई। परिजन रात में उसा शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद रामा महतो 50 वर्ष और राम प्रवेश महतो 36 वर्ष, की मौत हो गई। तीन मौत की सूचना अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गयी। उसके बाद पुलिस रात में सक्रिय हो गई और दो शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पुलिस ने हाजीपुर सदर अस्पताल में रखा है। शवों को मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। शराब पीने से पवन महतो और एक अन्य की हालत नाजुक है।
रात में ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर दिया। वीरपुर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर छापामारी की। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 6 संदिग्धों को उठाया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। राघोपुर में एक माह के भीतर जहरीली शराब कांड का यह दूसरा मामला है। पहले भी जहरीली शराब पीने से 3 की मौत हो गई थी। पुलिस ने कुछ दिनों तक डंडा चमकाया। लेकिन शराब माफिया का कारोबार जारी रहा। इस घटना ने गांव के साथ साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…