आफ़ताब फारुकी
डेस्क: पति के सामने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के पलामू का है जहाँ 22 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ छह बदमाशो ने महिला और उसके पति को बंधक बनाकर चार घंटे तक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही और बदमाशो ने छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन हैवानो का दिल नहीं पसीजा। बाद में शोर सुनकर ग्रामीणों ने महिला को बचाया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौटने लगे। तभी भलुआही घाटी के पास छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तीनों के पास से मोबाइल और बाइक छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला के पति और दूसरे व्यक्ति को बंधक बना लिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब चार घंटे तक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। बाद में महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल एक बाइक को बरामद कर लिया गया है। महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया, महिला काफी डरी हुई है और किसी चीज का जवाब नहीं दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…