Others States

पत्नी के कोर्ट में तलाक लेने से नाराज युवक नशे में धुत होकर पहुंचा पत्नी के घर, धारदार हथियार से किया हमला

आदिल अहमद

नई दिल्ली: पत्नी के कोर्ट में तलाक लेने से नाराज़ युवक नशे में धुत होकर पत्नी के घर गाली-गलौज करने लगा तथा महिला पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया। मामला शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके का है जहाँ पत्नी के कोर्ट में तलाक लेने से नाराज एक युवक ने नशे में धुत होकर पूर्व पत्नी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा और वहां उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

महिला ने विरोध किया तो आरोपी अचानक धारदार हथियार से उसके पेट में हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता वर्षा (27) को नजदीकी जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक वर्षा अपने परिवार के साथ ई-ब्लॉक सीमापुरी में रहती है। करीब एक साल पहले वर्षा ने शेख आजाद नामक युवक से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद रहने लगा। लड़ाई झगड़ा बढ़ा तो मामला कोर्ट में पहुंचा। करीब पांच माह पूर्व सहमति से दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। वर्षा ने अपने माता-पिता के घर पर रहना शुरू कर दिया। आरोप है रविवार दोपहर के समय वर्षा अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच आरोपी पूर्व पति वहां पहुंचा। उसने आते ही वर्षा से गाली-गलौज शुरू कर दी।

उसका कहना था कि वर्षा का किसी और से चक्कर था। इसलिए उसने उससे तलाक लिया। कहकर आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर पूर्व पत्नी पर हमला कर दिया। कई वार कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी शेख आजाद की तलाश कर रही है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts