झारखंड: पति के सामने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार घंटे तक चीखती रही पीडिता

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: पति के सामने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के पलामू का है जहाँ 22 वर्षीय विवाहिता महिला के साथ छह बदमाशो ने महिला और उसके पति को बंधक बनाकर चार घंटे तक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही और बदमाशो ने छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन हैवानो का दिल नहीं पसीजा। बाद में शोर सुनकर ग्रामीणों ने महिला को बचाया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामला सतबरवा थाना क्षेत्र का है। शिकायत में बताया गया कि बीते शनिवार को महिला का अपने पति व ससुराल वालों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद महिला गुस्सा होकर अपने मायके चली गई। हालांकि, शाम होते ही महिला का पति और अन्य परिजन उसके मायके पहुंचे और उसे मनाने की कोशिश की, इसके बावजूद वह ससुराल वापस जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने उसे समझा कर पति के साथ वापस भेजने के लिए राजी कर लिया। इसी बीच महिला के पति ने अपने साढू के भाई को भी साथ चलने के लिए बुला लिया।

तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौटने लगे। तभी भलुआही घाटी के पास छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तीनों के पास से मोबाइल और बाइक छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला के पति और दूसरे व्यक्ति को बंधक बना लिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब चार घंटे तक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। बाद में महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल एक बाइक को बरामद कर लिया गया है। महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया, महिला काफी डरी हुई है और किसी चीज का जवाब नहीं दे रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *