अनिल कुमार
पटना: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, मगर अक्सर ही शराब घटनाओं का कारण बन जाती है। जो इस बात को ज़ाहिर करती है कि शराब बंदी कितनी कारगर साबित हो रही है। अक्सर ही बिहार में छलकते जामो की चर्चाये सोशल मीडिया पर दिखाई देती है। इस बार इसका जीता जागता उदहारण पुलिस को मिल गया जब जमकर छलकाए जा रहे जाम के दरमियान अचानक पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका देख कर पुलिस भी हैरान रह गई जब उसने जाम को छलकाते हुवे तीन युवती और एक युवक को देखा।
जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में एक मकान से अचानक शोर आने लगा। जिससे सुनकर पहले आस-पास के लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। शोर बढ़ने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हैरान रह गई। पटना के आश्रम गली के एक मकान में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। मौके पर पुलिस को बीयर और शराब की बोतलें मिली। ..साथ ही यहां पुलिस को तीन युवती और एक युवक शराब के नशे में टल्ली मिले। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
मुलरुप से सीतामढ़ी की रहने वाली एक युवती का जन्मदिन था। वह पटना में किराए का मकान लेकर रहती है। अपने जन्मदिन पर पार्टी देने के लिए उसने तीन युवती और दो युवक को बुलाया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले एक युवक वहां से चला गया, जबकि एक अन्य युवती शराब के नशे में नहीं मिली। नशे में मिलने पर पुलिस ने चारों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि शराब तस्कर की पहचान की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…