Varanasi

स्माइलिंग लाइफ फाउंडेशन ने सेवापुरी में वनवासी के लिए चलाया जागरूकता अभियान

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक के जगति पुर गांव में स्माइलिंग लाइफ फाउंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से वनवासी महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें किस तरह से साफ़ सफ़ाई से रहना चाहिए इसके बारे में अवगत कराया गया।

स्माइलिंग लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक प्रीति दुबे ने महिलाओं से संपर्क कर बताया की किस प्रकार से मासिक धर्म आने पर अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता है। यही नहीं वनवासी समुदाय की महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चाएं की जिसमें घरेलु हिंसा भी शामिल था। वनवासी समुदाय की महिलाओं ने सरकारी सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की जो उनके गावों तक पहुँचाया जा सके।

कार्यक्रम में 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम में महिलाओं को सैनिटरी पैड फ्री में वितरित की गई। स्माइलिंग लाइफ फाउंडेशन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से वनवासी बस्ती में इसलिए किया गया था कि महिलाओं को हो रहे इन्फेक्शन से बचाया जा सके।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts