शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र स्थित अशोकपुरम कालोनी में आज शनिवार को दिन दहाड़े हौसला बुलंद बदमाशो ने बाइक एजेंसी के मालिक सौरभ सिंह के घर बाहर से असलहे के बल पर उनकी सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लूटी गई चेन 35 ग्राम वज़न की थी और उसकी कीमत लगभग 2 लाख के करीब थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों की जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है और दोनों बदमाशो की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
पीड़ित सौरभ के अनुसार घटना के बाद बदमाशो के पीछे उनको पकड़ने के लिए वह दौड़ा भी, मगर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने हाथो में पिस्टल निकाल लिया जिस पर पीड़ित सौरभ वही रुक गया और घटना की सुचना पुलिस को दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो के शिनाख्त किआ प्रयास शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लगी है। पुलिस रेकी के एंगल पर भी जाँच कर रही है क्योकि पीड़ित के अनुसार वह केवल शनिवार और रविवार को ही अपने घर पर रहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…