फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): गुरुवार को जिले के 3556 आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का आगाज हुआ। आंगनवाड़ी केंद्र ज्ञानपुर विकासखंड फूलबेहड़ में प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डीएम ने बालक-बालिका की वृद्धि निगरानी, पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में उनके अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने कार्यकत्री को निर्देश दिए कि सभी जीरो से 05 वर्ष तक के पंजीकृत बच्चों का प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाए एवं उनको शासन द्वारा प्रदत्त सभी योजनाओं से लाभान्वित करें।
प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फूलबेहड़ का निरीक्षण किया। वहां कक्षा-कक्ष के बगल में जलभराव पाया गया, इसमें नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया। साथ ही विद्यालय का भी निरीक्षण किया। गांव में विद्यालय के रास्ते में जलभराव के संबंध में बीडीओ व जेई को निर्देशित किया कि इसका निराकरण हेतु कार्य योजना बनाते हुए निदान करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…