तारिक़ आज़मी
वाराणसी: देश के विभिन्न राज्यों में पीऍफ़आई पर शिकंजे हेतु हुई छापेमारी के क्रम में वाराणसी शहर के कई इलाको में देर रात एटीएस ने छापेमारी का कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए है। सूत्रों के अनुसार आदमपुर से 1 और जैतपुरा से 1 को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। छापेमारी के क्रम में बजरडीहा, मदनपुरा, सरैया, पुरानापुल, आदमपुरा और जैतपुरा, शिवपुर छापेमारी की जानकारी अपुष्ट सूत्रों के द्वारा प्राप्त हो रही है।
गौरतलब हो कि तीन साल पूर्व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर का माहौल बिगाड़ने में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के सदस्यों की भूमिका निकल कर सामने आई थी। बेनिया और बजरडीहा में हुए बवाल के दौरान 40 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया था, जो पीएफआई से जुड़े हुए बताए गए थे। बरजडीहा में बवाल के दौरान पत्थरबाजी और भगदड़ में एक बच्चे की मौत भी हुई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन सिमी पर सख्ती के बाद उसके कई पदाधिकारी और सदस्य पीएफआई में शामिल हो गए। पीएफआई की स्थापना 2006 में हुई थी। केरल से शुरू हुआ यह संगठन मौजूदा समय में देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…