शाहीन बनारसी
बेशक ईश्वर जहाँ भी होगा वह सुन ज़रूर रहा होगा इस मासूम के रोने की आवाज़। देख भी रहा होगा कि उसके ही सेवक कैसे एक मासूम को पेड़ में बांध कर उसके साथ मारपीट कर रहे है। कसूर क्या था हुजुर इस मासूम का ? महज़ इतना कि उसने मंदिर की थाल में से कुछ बादाम उठा लिए थे। जो सर्वशक्तिमान इस पुरे संसार के हर एक प्राणी को उसका भोजन रोज़ देता है, उसके घर में ऐसे हरकत बेशक शर्मसार कर देने वाली ही है।
इस घटना का किसी ने शायद अपने घर से वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मारपीट करने के आरोपी जैन संत ने इस मामले में कहा कि बच्चे को चोरी के संदेह में पकड़ा गया था। वह भाग ना जाए, इसलिए उसे बांध दिया था। वहीं, इस मामले में बच्चे तथा बच्चे के परिजनों का कहना है कि वह मंदिर के गेट के पास था तथा गलती से मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया। जिसके बाद नाराज होकर जैन संत ने बच्चे को रस्सी से बांध दिया और उसे बुरी तरह से पीटा। वही इस सबंध में पुलिस का कहना है कि ‘एक नाबालिग बच्चा गेट के पास खड़ा था। वहां मौजूद राकेश जैन नाम के एक शख्स ने बच्चे के साथ बदसलूकी की और मारपीट की। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।’
मोतीनगर थाना पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। वही बच्चे के परिजनों का कहना है कि मारपीट से बच्चे के शरीर में चोट के भी निशान देखे जा सकते हैं। वीडियो में दिख भी रहा है कि बच्चा चीख चीख कर खुद को छोड़ने की पुजारी से अपील कर रहा है, लेकिन वह बच्चे को रस्सियों से बांधते हुए दिख रहे हैं। बहरहाल, जो भी हो। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेशक जिस समय घटना हुई उस समय ईश्वर यह सब कुछ देख भी रहा होगा और इस बच्चे की व्यथा सुन भी रहा होगा। उसके आंसुओ से बेशक इंसानियत तड़प रही होगी। मगर फर्क अगर नही पड़ा तो महज़ दो लोगो को। एक वह जो इसको पीट रहा था और दूसरा वह लोग जो इस घटना को होते हुवे देख रहे थे। रोज़ ही हर लम्हा कही न कही शर्मसार होती इंसानियत एक बार और शर्मसार हो गई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…