कई बीमारियों से जूझ रहा था मुख़्तार अंसारी का करीबी शकील हैदर, इलाज के दरमियान हुई मौत, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 66 करोड़ रुपया बैंक का गया था हड़प

मो0 चाँद
लखनऊ: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 66 करोड़ रुपया लोन लेकर हडप जाने सहित कुल 10 मुकदमो का आरोपी शकील हैदर आखिर ज़िन्दगी की जंग हार गया। एक साल पहले वजीरगंज थाने द्वारा गिरफ्तार किया गया शकील हैदर कई बीमारियों से जूझ रहा था और उसका इलाज केजीएमयु में चल रहा था।

शकील के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में करीब 10 मुकदमे दर्ज हुवे थे। उसे बीते साल अगस्त की 22 तारिख को में गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कई बीमारियों से जूझ रहे शकील हैदर का इलाज केजीएमयु में चल रहा था। इलाज के दरमियान आज उसकी मौत हो गई। चिकित्सको ने शकील हैदर के मौत की पुष्टि की है।











