तारिक़ खान
आज सूर्यग्रहण लगने वाला है। दिवाली के ठीक अगले दिन लग रहे इस सूर्य ग्रहण के बारे में ज्योतिषविदों का मानना है कि इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहण का समय शाम चार बजकर 29 मिनट से शुरू होगा जो करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावी रहेगा।
सूतक काल का ग्रहण के दौरान खास महत्व है। भारत में सूर्य ग्रहण शाम 6 बजकर 9 मिनट के बाद समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2022 से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रभाव में आ गया है। सूर्य ग्रहण के चलते इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
खगोलविदों के मुताबिक, 25 अक्टूबर को लग रहा यह सूर्य ग्रहण आइसलैंड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर ही शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2022 शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म हो जाएगा। पंचांग के अनुसार भारत में यह सूर्य ग्रहण सायं करीब 4 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।
ज्योतिषविदों की मानें तो इस बार दिवाली भी ग्रहण के साये में मनाई गई है। क्योंकि नक्षत्र का दोष ग्रहण के एक दिन आगे और एक दिन पीछे तक माना जाता है। 24 अक्टूबर को रात में अमावस्या होने के कारण और अगली तिथि 25 अक्टूबर को भोर से ही सूतक काल लगने के चलते इस बार सूर्य ग्रहण 2022 के बारे में ज्योतिषी कह रहे हैं कि 27 साल के बाद ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…