मो0 कुमेल
अलीगढ: प्रदेश में ट्रैक्टर ट्राली से होने वाली दुर्घटना बंद होने का नाम नही ले रही है। ताज़ा मामला अलीगढ के निकट स्थित कासगंज जनपद का है। जहा कर्णवासा देवी मन्दिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओ की ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हुवे बाइक को बचाने में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कुल 17 लोग घायल हुवे है जिसमे एक महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। गम्भीर हाल में घायल महिला को इलाज हेतु अलीगढ रेफर किया गया है।
टैक्टर-ट्रॉली पलटने पर गांव मीरापुर के ग्रामीण और राहगीर घायलों को निकालने में जुट गए। घायलों को सोरोंजी के अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल लेखराज की पत्नी सोमवती को अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि पांच अन्य घायलों में हेमशीला, अवधेश, मोहर सिंह, भूदेवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बाइकों की टक्कर में चार युवक भी घायल हुए हैं।
थाना सोरोंजी के इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने बताया कि सोरोंजी-सहावर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की दुर्घटना बाइकों की दुर्घटना के कारण हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे चल रही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसी स्थिति में ट्रैक्टर चालक को आपात ब्रेक लेने पड़े, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। 17 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…