ए0 जावेद/ईदुल अमीन
वाराणसी: स्वर्गवासी बाबा खान के पुत्र बेलाल खान की दूकान पर आज चौक पुलिस ने छापेमारी में 3 कुंटल से अधिक अवैध पटाखा बरामद किया। बरामद अवैध पटाखों की कीमत लाखो में बताया जा रहा है। चौक पुलिस ने अवैध पटाखे के साथ बेलाल खान को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार दीपावली नज़दीक आते ही दालमंडी के अवैध पटाखा कारोबारियों ने खुद के पाँव पसारना शुरू कर दिया है। वही एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने प्रण ले रखा है कि अवैध पटाखे का कारोबार क्षेत्र में नही होने देना है। इसी क्रम में आज चौक इस्पेक्टर शिवाकान्त मिश्रा को उसने सूत्रों द्वारा जानकारी उपलब्ध हुई कि दालमंडी के गुदड़ी स्थित बाबा खान के बेटे बेलाल खान द्वारा पटाखे का भण्डारण शुरू कर दिया गया है।
सुचना पर चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा अपने साथ दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार, क़ा0 वीरेंद्र पाल, शशि कांत सिंह, बृजेश प्रताप, मदन कुमार और रंजन के साथ मौके पर पहुचे। सुचना के अनुसार मौके पर एक खिलौने की दूकान थी। जब दूकान के अन्दर तलाशी लिया गया तो सामने से खिलौना रख कर उसके आड़ लेकर भारी मात्र में पटाखे का भण्डारण किया गया था। मौके पर पुलिस ने अवैध पटाखों सहित बाबा खा के पुत्र बेलाल खान को गिरफ्तार कर लिया है।
बरमाद पटाखों का कुल वज़न 3 कुंटल 50 किलो बताया जा रहा है। वही मामले में चौक पुलिस ने बाबा खान के बेटे बेलाल खान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9B के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त बेलाल खान पुत्र स्वर्गीय जावेद खान उर्फ़ बाबा खान निवासी C 6/87 चेतगंज थाना चेतगंज निवासी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…