International

थाईलैंड से दर्दनाक खबर: पूर्व पुलिस अधिकारी ने बच्चो के “डे-केयर” में घुसकर चलाई अंधाधुंध गोलिया, 22 बच्चो सहित कुल 34 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मार कर किया आत्महत्या

तारिक़ खान

डेस्क: थाईलैंड से एक बुरी खबर आ रही है। यहाँ एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने बच्चो के डे-केयर में घुस कर अंधाधुंध गोलिया चलना शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में 22 मासूम बच्चो सहित कुल 34 लोगो की मौत का समाचार थाई मीडिया के हवाले से मिल रहा है।

घटना के सम्बन्ध में थाई मीडिया के हवाले से जानकारी हासिल हो रही है कि हमलावर ने इस घटना के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। हमलावर पूर्व पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है। इस घटना से थाईलैंड में दहशत का माहोल कायम हो गया है। 22 बच्चो के अलावा इस घटना में 11 स्टाफ और एक हमलावर के मौत की पुष्टि थाई मीडिया से हो रही है।

थाईलैंड में गन ऑनरशिप की दर कुछ अन्य देशों की तुलना में अधिक है। अवैध हथियार भी यहां आम बात हैं। बता दें कि थाईलैंड में इस तरह की बड़ी गोलीबारी की घटना कम ही होती हैं, लेकिन 2020 में भी एक प्रोपर्टी डील से नाराज सैनिक की चार स्थानों पर की गई फायरिंग में कम से कम 29 लोग मारे गए थे और 57 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के दो साल बाद ऐसी एक दर्दनाक घटना घटी है।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

11 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

11 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

11 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

12 hours ago