मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर आऊटर की साढ़ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना जिसमे 26 लोगो की मौत हो गई थी, में ट्रैक्टर चला रहा राजू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राजू दुर्घटना के दिन शराब के नशे में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। इसके ही बेटे का मुंडन था और सभी लोग चन्द्रिका देवी दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
राजू अपनी माँ और बेटी के अंतिम संस्कार में भी नही आया था। गाँव में राजू को लेकर भारी आक्रोश आज भी कायम है। राजू शायद ग्रामीणों के आक्रोश से भयभीत होकर अंतिम संस्कार में नही आया था। रविवार को राजू की माँ और बेटी का अंतिम संस्कार राजू के परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया था। जिसके बाद आज बृहस्पतिवार को राजू गिरफ्तार हो गया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
तारिक़ आज़मी डेस्क: आज तीसरे चरण के दौरान संभल में मतदान हो रहा है। इसके…
शफी उस्मानी वाराणसी: आज मगलवार बनारस व्यापार मंडल के महामंत्री युवा नेता अजहर आलम ‘अज्जू’…
ईदुल अमीन वाराणसी: संघर्षो के बाद सफलता का आनंद ही अलग होता है। ऐसा ही…
शाहीन बनारसी डेस्क: कर्णाटक के भाजपा नेता और पूर्व सांसद एलआर शिवराम ने एक पत्रकारवार्ता…
तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…
आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…