शाहीन बनारसी/ईदुल अमीन
वाराणसी: आका सरवर-ए-कायनात, महबूब-ए-इलाही, सरकार-ए-दोआलम प्यारे मुहम्मद मुस्तफा (स0अ0व0) के जश्न-ए-वेलादत की तैयारियां जोरो शोर से चल रही है। गलियों और चौबारों को रोशन करने का सिलसिला जारी है। होने वाले प्रोग्राम के लिए तैयारियां जोरो शोर से चल रही है।
दालमंडी व्यापार मंडल के मो0 सलीम और शाहनवाज़ “शानू” ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुवे बताया कि लंगर 11वी रबी-उल-अव्वल यानी बारहवी के शब बरोज़ सनीचर को रात 9 बजे से शुरू होगा और पूरी रात तमाम आम-ओ-खास के लिए यह चलता रहेगा। इस जश्न के मौके पर वेज़ और नानवेज बिरयानी पकेगी और पूरी तरीके से सभी की भावनाओं का खास ख्याल रखा जायेगा। दालमंडी व्यापार मंडल के जानिब से चलने वाले इस लंगर में कुल 50 डेग बिरयानी का बजट अभी तक व्यापार मंडल ने बनाया है।
मोहम्मद सलीम और शाहनवाज़ “शानू” ने कहा कि बेशक रब के हबीब आका के करम से हर काम होता है और यह काम भी उनके ही करम से हो रहा है। व्यापार मंडल शहर बनारस के तमाम अकीदतमंद से इस लंगर में शामिल होने की अपील करते हुवे इल्तेजा कर रहा है कि आकर लंगर को ज़रूर चखे। वही दालमंडी व्यापार मंडल ने इस लंगर-ए-मुहम्मदी के जज्बे को सलाम करते हुवे सभी व्यापार मंडल की तारीफ कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…