ए0 जावेद
वाराणसी: विजय दशमी और साठा एक ही दिन पड़ने के बाद शांति व्यवस्था के लिए चिंतित वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आज चप्पे चप्पे पर अहल-ए-सुबह से मुस्तैद रही। समाचार लिखे जाने तक साठे का जुलूस फातमान इमामबाड़े में सकुशल पहुच चूका है और वहा मजलिसो का दौर जारी है। वही दूसरी तरफ वाराणसी में विजय दशमी के अवसर पर रावण दहन की भी तैयारिया चल रही है।
साठे के इस जुलूस के लिए आज अहल-ए-सुबह 6 बजे से ही एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय, चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार सहित चेतगंज एसीपी, थाना प्रभारी चेतगंज राजेश सिंह अपनी टीम के साथ सडको पर मौजूद थे। इसके अलावा डीसीपी वरुण और काशी भी शहर में चक्रमण कर रहे थे। खुद सीपी ए सतीश गणेश पल पल की गतिविधियों पर नज़र रखे हुवे थे।
आपसी भाईचारे और मिल्लत-ओ-मुहब्बत का मरकज़ दिखाई देता है काली महल पर। मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में दो पंडाल है। जुलूस की सदा आते ही पंडालो में बज रहे डीजे बंद हो गए। श्रद्धालू पंडालो से बाहर आकर अदब से खड़े हो गये। जुलूस गुज़र गया तब फिर से पंडाल में डीजे बजने लगा। इसको कहते है गंगा जमुनी तहजीब।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…