तारिक़ आज़मी
नई दिल्ली: देश में अक्सर इसकी बाते हुआ करती है कि इन्साफ में देरी होती है। मगर देश के भावी मुख्य न्यायधीश जस्टिस चन्द्रचुड की बेंच ने देर रात 9 बजे के बाद तक काम करके कुल 10 घंटे 40 मिनट में 75 केसेस की सुनवाई कर नया कीर्तिमान बनांते हुवे इन्साफ में देरी की बात को गलत साबित कर दिया है। भावी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने यह रिकार्ड कल शुक्रवार को रात करीब सवा नौ बजे तक सुनवाई करके बनाया है। इस दिन 75 मामलों की सुनवाई इस बेच के द्वारा हुई।
मुकदमे की सुनवाई टलने का मतलब था लंबा इंतजार। पिछली बार पिछले महीने 16 अगस्त को जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने शाम पौने सात यानी 6।45 बजे तक सुनवाई की थी। इसी जुलाई में मौजूदा चीफ जस्टिस यूयू ललित ने प्रायोगिक तौर पर सुबह साढ़े नौ बजे ही अपनी कोर्ट में सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई शुरू कर दी थी। उनका कहना था कि जब बच्चे तैयार होकर सुबह सात बजे स्कूल जा सकते हैं तो हम जल्दी कोर्ट क्यों नहीं आ सकते।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…