तारिक आज़मी
नई दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बेशक आपका दिल अगर कमज़ोर हो तो इस वीडियो को न देखे। मजबूत दिल वालो का भी दिल धक से करके रह जायेगा। इंसान शायद मगरूर होता जा रहा है या फिर इंसान के अन्दर की इंसानियत ही खत्म होती जा रही है। या फिर शायद आप भी निःशब्द हो जायेगे हमारी तरह इस वीडियो को देख कर। आखिर हमारा गुस्से पर नियंत्रण क्यों नही बचा हुआ है ? चंद लम्हों का गुस्सा हमारे भविष्य को चौपट कर सकता है आखिर हम इसको कब समझेगे।
दरअसल जहा घटना हुई वहां गली काफी छोटी थी, वही दूकान पर एक बाइक सवार अपनी बाइक लेकर खड़ा था जिससे कार कार को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। इसी पर कार चालक नितिन मान ने बाइक वाले से लड़ाई शुरू कर दी। जब मोहल्ले के लोग बाइक चालक की मदद के लिए आए तो कार चालक उनसे भी लड़ाई करने लगा। कुछ देर तक इनके बीच बहस होती रही। बाद में गुस्से में आकर कार चालक ने गली में खड़े लोगों को कुचल दिया।
कार चालक को पकड़ने की कोशिश भी की गई लेकिन मौके से वह कार लेकर भाग गया। घटना 26 अक्टूबर की है। आरोपी चालक नितिन मान को गिरफ्तार कर लिया गया है, आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला पुलिस नबे मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब आप समझ सकते है कि आखिर एक लम्हे का गुस्सा कैसे जीवन तबाह कर सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…