तारिक़ खान (इनपुट: सुफियान खान)
डेस्क: सियासत और नफरती बयान एक दुसरे के हमजोली बनते जा रहे है। इस क्रम में भाजपा सांसद का एक बयान हंगामा खड़ा कर बैठा है। कर्णाटक में भाजपा सांसद ने एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वह एक बस स्टैंड को बुलडोजर से चला देंगे, क्योंकि उसकी बनावट मस्जिद जैसी है।
यह बस स्टैंड मैसूर-ऊटी रोड पर स्थित है। बीजेपी सांसद सिम्हा ने कहा, “मैंने इसे सोशल मीडिया पर इसे देखा। बस स्टैंड के दो गुंबद बनाए गए हैं। बीच में एक बड़ा और उसके बगल में एक छोटा। यह केवल एक मस्जिद है और कुछ नहीं।” इस बीच कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख सलीम अहमद ने बीजेपी सांसद के बयान पर कहा, “मैसूर के सांसद का यह मूर्खतापूर्ण बयान है। क्या वह उन सरकारी दफ्तरों को भी गिरा देंगे, जिनमें गुंबज है?”
बता दें कि बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा और विवादस्पद बयान एक दुसरे के पूरक होते जा रहे है। इससे पहले भी उन्होंने विवादास्पद बयान हिजाब को लेकर दिया था। हिजाब को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बीच उन्होंने कहा था कि जो लोग हिजाब पहनना चाहते हैं वे स्कूल ना जाएं। उनको मदरसा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सब लोग अच्छी नौकरी पाने के लिए कॉलेज जाते हैं। लेकिन कुछ लोग कॉलेज केवल हिजाब दिखाने के लिए आना चाहते हैं। अगर आप हिजाब, बुर्का, टोपी या पैजामा पहनना चाहते हैं तो स्कूल की जगह मदरसा जाएं। आपकी भावनाओं का ध्यान रखते हुए सरकार ने मदरसा चलाने के लिए भी फंड की व्यवस्था की है। आपको वहां जाना चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…