तारिक आज़मी/ ए0 जावेद
वाराणसी। देर रात शासन द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट में वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय बनाया गया है जबकि उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अनुभवी आईपीएस अशोक मुथा जैन को वाराणसी की कमान सौपी गई है। सिंपल लिविंग मगर शार्प माइंड अशोक मुथा जैन एनसीबी की उस टीम का भी हिस्सा रहे है जिसने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जाँच किया था। वह वर्ष 1995 बैच के आईपीएस है और सोशल मीडिया की चकाचौंध से ज़रा दूर ही रहते है। एनसीबी में बतौर डीडीजी नियुक्त रह चुके अशोक मुथा जैन को लिखने का भी शौक है और वह मोटिवेशनल आर्टिकल्स भी लिखा करते है।
अशोक मुथा जैन राजस्थान के जालौर डिस्ट्रिक्ट के रहने वाले हैं। आंध्रा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। फिर लखनऊ आईआईएम से एमबीए की पढ़ाई की और जॉब करने लगे। इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए। 1995 बैच के आईपीएस मुथा इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, बनारस, जौनपुर, फरुखाबाद और ललितपुर जैसे कई शहरों में एसएसपी और एसपी रह चुके हैं। गोरखपुर, फैजाबाद, सहारनपुर में डीआईजी रेंज रहे। मुथा एक साल के लिए ओसोगो में शान्ति मिशन पर गए थे। यह शांति मिशन उनके करियर में एक चार चाँद लगाने वाला था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…