ईदुल अमीन
डेस्क: कलयुगी बेटे द्वारा माँ की बीच सड़क पर लात घूंसों से बर्बर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के नौतनवा का बताया जा रहा है। घटना 23 नवम्बर की बताया जा रहा है। अब इस कलयुगी बेटे की इस ज़ालिम करततू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने फिलहाल महिला की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मगर मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने ज़ालिम बेटे पर कोई कार्यवाही नही की है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कलयुगी बेटा अपनी मां के बाल खींचकर घर से बाहर लाता है फिर उसे बुरी तरह पीटने लगता है। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने भी आते हैं, लेकिन आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगता है। महिला के संभलने पर वह फिर से घसीटकर सड़क पर फेंक देता है। जिसके बाद अगल-बगल के लोग किसी तरह महिला को बचाते हैं। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…