संजय ठाकुर
डेस्क:इसको शर्मनाक कहकर शर्म की तो कम से कम बेईज्ज़ती नही किया जा सकता है। आज दोपहर से ये खबर सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही है। जानकार आप भी हैरान रह जायेगे कि खुद को कथित रूप से उच्चाजाती का समझने वाले कितने नीचे गिर सकते है। कर्णाटक के एक जिले में एक दलित महीला के द्वारा नल से पानी पीना इन तथाकथित उच्च जाति के लोगो को ऐसा नागवार गुज़ारा की टंकी का पूरा पानी बहा दिया गया और फिर नल खोल कर उसको गोमूत्र से पवित्र किया गया। खबरिया चैनल “आज तक” इस खबर को प्रमुखता से उठाया है।
स्थानीय तहसीलदार आईई बासवराज के हवाले से खबरिया चैनल “आज तक” ने लिखा है कि तहसीलदार ने बताया कि पानी की टंकी को साफ किया गया था, लेकिन मैं गौमूत्र से साफ करने की बात की पुष्टि नहीं करता हूं। घटना की जांच और इस घटना में शामिल लोगों के बार में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर कुछ पता चलता है तो भेदभाव का मामला दर्ज करेंगे। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि गांव में कई टैंक हैं, जिससे हर कोई वहां से पानी पी सकता है। स्थानीय अधिकारियों ने दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के कई ग्रामीणों को सभी टैंकों में ले जाकर पानी भी पिलाया। उन्होंने कहा कि तहसीलदार अब आगे की कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…