शाहीन बनारसी
वाराणसी: पूर्वांचल की सबसे बड़ी मार्किट दालमंडी-नई सड़क, सराय हड्हा के कारोबारियों हेतु विधि द्वारा मान्य तथा भारत के राजपत्र 1880 में प्रकाशित अधिनियम वर्ष 1880 की धारा 2 के उपधारा 1 के अंतर्गत पंजीकृत हुवे संगठन “बनारस व्यापार मंडल” की चेयरमैंन नरगिस बेगम के बनने की जानकारी आज जैसे ही क्षेत्र के कारोबारियों को मिली उनमे एक हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। आज दोपहर बाद से ही नरगिस बेगम के आवास पर उनको बधाई देने वाले कारोबारियों का ताँता लगा रहा।
नरगिस बेगम ने बताया कि कारोबारियों के चतुर्दिक विकास हेतु मैंने “बनारस व्यापार मंडल” के चेयरमैन पद को स्वीकार किया है और उनके लिए अब संघर्ष करुँगी। कारोबारियों के हितो की रक्षा करने के लिए मैं हर समय मौजूद रहूंगी। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग कारोबारी नेता खुद को कहते हुवे स्व-लाभ के कार्य में लगे हुवे है और कारोबारियों को गुमराह कर रहे है। ऐसे लोगो को साफ़ साफ़ बताना चाहती हु कि वह अपनी इस हरकत-ए-बेजा से बाज़ आये अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करना पड़ेगा।
आज दोपहर बाद जैसे ही क्षेत्र के कारोबारियों को नरगिस बेगम के “बनारस व्यापार मंडल” की चेयरमैन बनने की जानकारी हासिल हुई, वैसे ही कारोबारियों के बीच एक ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। दोपहर बाद से ही विभिन्न प्रतिष्ठानों के अधिष्ठाता नरगिस बेगम के आवास पर आकर उनको बधाई दे रहे है। बधाई संदेशो के ताते लगे हुवे है। नरगिस बेगम ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही पूरी कमेटी का गठन कर कारोबारियों के हितो और उनके चर्तुर्दिक विकास हेतु संघर्ष शुरू किया जायेगा। इस क्रम में अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक पद पर नियमानुसार संवैधानिक तरीके से नियुक्ति होगी और सभी कारोबारियों के हितो हेतु एक साथ संघर्ष करेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…