अजीत शर्मा
वाराणसी: क्रिसमस डे के चलते आज चर्चो में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। क्रिसमस के चलते हर जगह भीड़ है। लोगो का आना जाना लगा हुआ है जिससे ट्रैफिक की समस्या भी उत्पन्न हो सकती थी जिसको देखते हुए डायवर्जन किया गया है। कैंट छावनी स्थित चर्च और रामापुरा चौराहा स्थित चर्च में भीड़ को देखते हुए रविवार को डायवर्जन है। रूट डायवर्जन सुबह दस बजे से शुरू हुआ है जो कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा।
वही रूट डायवर्जन में रामापुरा की तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। सोनारपुरा से गौदोलिया की तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। बेनिया बाग तिराहे से रामापुरा की तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। रेवड़ी तालाब से खाड़ी कुंआ की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। बताते चले कि डाकघर चौराहे के पास खाली स्थान, सेंट मैरी स्कूल चर्च के सामने, छोटी कटिंग मेमोरियल कटिगं के मैदान में, बड़ी कटिंग मेमोरियल कटिंग के मैदान में, बेनिया बाग पार्किंग। आर्य हिन्दू गर्ल्स कॉलेज बस पार्किंग और मजदा पार्किंग, गोदौलिया मल्टी लेवल दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…