मो0 सलीम
वाराणसी: शहर बनारस अपने पाँव पसारता हुआ अब ग्रामीण इलाकों तक पहुच चूका है, मगर बनारस की जनसमस्या है कि खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। कही पानी की दिक्कत तो कही सीवर की समस्या, कही टूटे चौके तो कही गड्ढायुक्त सड़के। सब मिला कर देखे तो समस्याओं से जूझता बनारस तस्वीरो में बड़ा ही खुबसुरत नज़र आता है। यहाँ जहा नगर निगम लापरवाही के साथ काम करता है तो वही बिजली विभाग ने तो दुर्घटनाओ को दावत दे रखा है।
इन लटक रहे तारो कभी भी कोई बड़ी घटना दुर्घटना हो सकती है। मगर शायद बिजली विभाग के अधिकारियो को इंतज़ार है कि कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए उसके बाद फिर सोचा जायेगा। स्थानीय नागरिको और समाजसेवाओ की माने तो संबंधित के अधिकारियों को इसकी शिकायत कई बार किया जा चूका है। मगर निस्तारण की जगह वह से हमको सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिलता है। अरसा गुज़रता जा रहा है मगर समस्या का निस्तारण नही हो रहा है। देखना ये होगा कि इस समस्या का निस्तारण विभाग कब करेगा? किसी बड़ी दुर्घटना के बाद अथवा इसके पहले।
इस इलाके के निवासी अबरार अंसारी, कौसर, अनायत अली आदि लोगों ने हमसे बात करते हुए बताया कि धमरिया पुल ढाई गज़े बाबा के मज़ार के पास से पानी टंकी तक इन पैकिंग तार (वायर) में कई जगह जोड़ है। तार कई जगह से कटने के बाद मरम्मत हुई है, जिससे दुर्घटनाओ की सम्भावन बनी हुई है। कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…