शाहीन बनारसी/ शफी उस्मानी
वाराणसी: अगर आप किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे है और आप अपना वाहन ऐसे ही सडक पर बेतरतीब खडा कर देने की आदत रखे है तो अब ये आदत मुश्किल खड़ा कर सकती है और आपका वाहन सीज़ हो सकता है अथवा आपके वाहन का चालान कट सकता है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के यातायात विभाग ने साफ़ साफ़ इस सम्बन्ध में निर्देश दे दिया है। इस निर्देश की प्रति हर मैरेज लान, होटल और अन्य वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले स्थलों को भेज दिया गया है।
दिनेश पूरी ने बताया कि होटल, लाज, मैरेज हाल के सामने कोई भी वाहन अगर गलत तरीके से पार्क होगा, तो पेट्रोलिंग करने वाली टीम के साथ चल रहे यातायात विभाग के क्रेन द्वारा तत्काल इन वाहनों को उठाकर टीपी लाइन लाकर वाहनों को सीज कर दिया जायेगा। अपर पुलिस आयुक्त यातायात दिनेश कुमार ने बताया कि शहर के सभी होटल मालिकों, लान संचालको और मैरिज लॉन संचालकों से अपील की जा रही है कि वह यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए वाहनों को गलत तरीके से अपने होटल और वैवाहिक स्थलों के आगे सामने ना लगने दे। इसके साथ ही समस्त यातायात निरीक्षकों को इस संबंध में आदेश किया जा रहा है कि वह क्षेत्र में पड़ने वाले समस्त कार्यक्रम स्थलों के मुख्य मार्ग पर वाहनों को बेहतर तरीके से ना खड़ा करने दे और इसके खिलाफ कार्रवाई करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…