Varanasi

छठवी पुण्यतिथि पर ठेला पटरी व्यवसाईयो ने याद किया अपने संघर्ष के साथी प्रमोद निगम को, अर्पित किये श्रद्धासुमन

अजीत शर्मा

वाराणसी: वाराणसी ठेला पटरी व्यवसाइयो ने अपने संघर्ष के अलमबरदार प्रमोद निगम की 6वी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस दरमियान व्यवसाइयो ने प्रमोद निगम के द्वारा किये गए उनके अधिकारों के रक्षा हेतु संघर्ष को याद किया।

दशाश्वमेघ मार्ग पर आयोजित श्रद्धांजली सभा में प्रमोद निगम के चित्र पर व्यापारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी याद में एक कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर दशाश्वमेघ पटरी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष लक्षमण केशरी ने कहा कि प्रमोद निगम ने अपने पुरे जीवनकाल में अपने साथी कारोबारियों के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि आज 6 वर्ष हो गए जब वह पंचतत्व में विलीन हो चुके है। मगर उनके द्वारा प्रशस्त मार्ग हमको आज भी प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दशाश्वमेध पटरी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण केसरी, अन्नू गुप्ता, प्रतीक, अजीत, शीला देवी, धर्मराज गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में पटरी व्यवसाई उपस्थित थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts