Varanasi

वाराणसी: विदेश दौरे से वापस आये पूर्व बार काउंसिल के अध्यक्ष हरी शंकर सिंह का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

निलोफर बानो

वाराणसी: वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह कल विदेश दौरे से वापस गृह जनपद आये। उनके वापस आगमन पर उनके शुभचिंतको और उनके साथी अधिवक्ताओं ने फुल माला पहना कर स्वागत किया।

बताते चले कि विगत दिनों अधिवक्ता हरिशंकर सिंह विदेश दौरे पर गए थे। बनारस के पुराने और मशहूर वकीलों में एक हरिशंकर सिंह के अब तक के वकालत में उन्होंने कई जूनियर वकीलों के मार्गदर्शन किये। वह बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके है और वाराणसी ही नहीं बल्कि प्रदेश में उनकी बड़े वकीलों में गिनती होती है। कल वह विदेश दौरे से वापस शहर लौटे थे और कचहरी परिसर में अपने चेंबर पर पहुचे।

हरिशंकर सिंह का स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से संजय दाढ़ी, तनवीर सिद्दीकी, बृजेश कुमार, कायनात वारसी, ज्योति गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। इस दौरान हरिशंकर सिंह ने सभी से विदेश दौरे के अपने अनुभव साझा किये।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts