निसार शाहीन शाह
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” काफी दिनों से लम्बा सफ़र तय कर चुकी है। यात्रा जब से शुरू हुई है तब से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यात्रा में राहुल के साथ नेता-अभिनेता सब शामिल हुए है और युवाओ का भी समर्थन राहुल को खूब मिल रहा है। यात्रा जहाँ-जहाँ भी पहुंची है वहां के रहने वाले लोग राहुल के स्वागत के लिए सडको पर उतर कर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पदयात्रा एक दिन के विश्राम के बाद बनिहाल से आगे के लिए बढ़ गई है। आज वह दूरी तय की जाएगी जो बुधवार को नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि अब तब जम्मू कश्मीर में यात्रा विभिन्न जिलों में लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। रामबन और बनिहाल के बीच बारिश, पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण बुधवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा को चंद्रकोट (रामबन) में रोकना पड़ा था।
बारिश के बीच रामबन से आगे के लिए रवाना हुई लेकिन बनिहाल में रास्ता बंद होने के कारण यात्रा को वापस चंद्रकोट में लाया गया। गणतंत्र दिवस पर विश्राम के बाद बनिहाल होते हुई श्रीनगर के लिए यात्रा रवाना हो गई है। 30 नवंबर को शेर-ए-कश्मीर मैदान श्रीनगर में “भारत जोड़ो यात्रा” को संपन्न किया जाना है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा का सभी स्थानों पर यात्रा का बेहतर तरीके से स्वागत किया जा रहा है। अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में भी यात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। यात्रा में घाटी के कई लोग जुड़ेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…