अनुपम राज/ईदुल अमीन
जैसा हमने पहले ही बताया था कि इतिहास गवाह है कि जिस फिल्म का जितना भारी विरोध हुआ वह फिल्म उतनी सफलता प्राप्त की है। इसका बड़ा उदहारण “पीके” और “पदमावत” की सफलता रही है। जिसका विरोध जमकर हुआ मगर उन फिल्मो की सफलता भी बम्पर रही। अभी तक जिस प्रकार से अन्य फिल्मो का विरोध हुआ उससे कही अधिक विरोध तीव्र रूप से “पठान” फिल्म का हुआ। जिसके बाद इसकी सफलता के कयास फिल्मो के जानकार लगाने लगे थे। कल हमने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे पहले ही दिन लहरा चुकी है। पहले दिन की ओवरआल इनकम इस फिल्म की 100 करोड़ रही।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़े मुहैया कराने वाली वेबसाइट सेकनिल्क एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर पेज से शाहरुख खान की पठान के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के बारे में जानकारी दी है। सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म लगभग भारत में अब तक 68 करोड़ रुपये कमा चुकी है। जबकि ग्रॉस कलेक्शन में इस वेबसाइट ने लगभग 80 करोड़ रुपये का अंदाज़ लगाया है। इस तरह यह शाहरुख खान और उनके निर्माताओं के लिए यह एक बड़ी खबर है। इस तरह बॉक्स ऑफिस नंबर्स ने ‘पठान’ के बायकॉट ट्रेंड की धज्जियां उड़ाकर रख दी है। हालांकि यह एक रुझान है, असली आंकड़े पर ही तस्वीर साफ हो सकेगा। मगर जो एडवांस बुकिंग अभी तक की दिखा रही है वह रविवार तक 350 करोड़ इसके पार कर जाने की तरफ इशारा कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…