Varanasi

वाराणसी: बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

मो0 चाँद

वाराणसी: वाराणसी में बीती रात करीब एक बजे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चौबेपुर निवासी कंचन चौबे के पुत्र निलेश चौबे (22) देर रात वाराणसी से चौबेपुर बाइक से अपने घर लौट लौट रहा था। इसी दौरान संदहां चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत गई।  निलेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो बहनों से छोटा था। पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस, सीसी कैमरे खंगालने में लगी है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts